मुजफ्फरपुर: इंटरनेट बंदी के बीच राहत, शनिवार-रविवार बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवा बाधित होने के बीच प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि सप्ताहांत और सरकारी अवकाश पर बैलेंस खत्म होने पर भी बिजली आपूर्ति जारी रहेगी.
Muzaffarpur News: इंटरनेट सेवा बाधित होने के बीच प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि शनिवार, रविवार और घोषित सरकारी अवकाश के दिन प्रीपेड मीटर का बैलेंस समाप्त होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी.
घबराने की जरूरत नहीं
शहरी वन विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू करते समय ही यह प्रावधान किया गया था कि सप्ताहांत और सरकारी अवकाश के दौरान बैलेंस कम होने या समाप्त होने पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी.
उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं को फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है.
इंटरनेट बंदी के बीच मिली राहत
इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से ऑनलाइन रिचार्ज और डिजिटल भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं. ऐसे में बिजली विभाग की यह व्यवस्था प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत साबित होगी, क्योंकि वे सप्ताहांत में बिना रिचार्ज के भी बिजली का उपयोग कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन के बीच मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद, नहीं चलेंगे Instagram, WhatsApp और Facebook
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गौरव कुमार
गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










