बिहार BEd की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस बार कॉलेज मिला या नहीं? ऐसे करें चेक

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
बिहार के BEd कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नोडल यूनिवर्सिटी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) मुजफ्फरपुर ने 3rd Round College Allotment List जारी कर दी है.
Bihar BEd CET 2026: बिहार में बीएड में एडमिशन लेने के लिए अगर आपने भी फॉर्म भरा था और अब तक जारी हुए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया था, तो आपके लिए काम की खबर है. BRABU ने 23 जुलाई 2026 को बिहार BEd CET काउंसलिंग 2026 के लिए तीसरे राउंड का कॉलेज अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया है.
यह तीसरी लिस्ट उन अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है जिन्हें पहले और दूसरे राउंड में कोई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ था. काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अब ऑफिशियल पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने के लिए अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी.
ऐसे चेक करें तीसरे राउंड का अलॉटमेंट लेटर -
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद 'Allotment Letter' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- फिर अपने Login ID और Password डाल कर लॉगिन करें.
- अब आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज का नाम और अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा. अगर तीसरी लिस्ट में भी कॉलेज अलॉट नहीं हुआ होगा तो "You are in waiting List" दिखाई देगा.
- अगर कॉलेज अलॉट हो गया है तो अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

बिहार बीएड में अलॉटमेंट कॉलेज लिस्ट में नाम आने के बाद अभ्यर्थियों को सीट कंफर्मेशन के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होते हैं. सीट रद्द होने से बचने के लिए इन चरणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है. अन्यथा सीट अपने आप कैंसिल हो जाती है.
अभ्यर्थी इन जरुरी बातों का ध्यान रखें
3,000 रुपये फीस अनिवार्य: अगर 3rd Round में आपको कॉलेज अलॉट हो गया है तो कॉलेज अलॉट होने के बाद अपनी सीट पक्की करने के लिए सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी. 26 जुलाई तक 3,000 रुपये की सीट कन्फर्मेशन फीस ऑनलाइन जमा होगी. यह फीस नॉन-रिफंडेबल होती है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आवंटित कॉलेज में खुद जाकर डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराने होंगे.
आपको बताते चलें इस वर्ष 2026-28 सेशन में एडमिशन के लिए बिहार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी. इसके बाद पहली कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की गई और फिर दूसरी लिस्ट 14 जुलाई 2026 को जारी की गई थी. दूसरे राउंड में एडमिशन लेने के लिए प्रोसेस 18 जुलाई 2026 तक चली थी. पहले और दूसरे राउंड का एडमिशन पूरा होने के बाद बची हुई सीटों के लिए तीसरी लिस्ट जारी की गई है.
ये भी पढ़ें: BPSC की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण 100 सवाल और जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










