SSC Answer Key 2026: जूनियर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर का आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पढ़ाई करते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो
SSC JHT SHT Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) एग्जाम 2026 की Answer Key जारी कर दी है. उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी Answer Key चेक कर सकते हैं. यहां जानें Answer Key डाउनलोड करने का तरीका, वैकेंसी और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी जानकारी.
SSC JHT SHT Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) एग्जामिनेशन 2026 की Answer Key जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी Answer Key चेक कर सकते हैं. Answer Key की मदद से उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करने के साथ संभावित स्कोर का भी अनुमान लगा सकते हैं. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
SSC JHT SHT Answer Key 2026 Out Date: कब जारी हुआ आंसर की?
SSC JHT और SHT परीक्षा 2026 के लिए Answer Key 21 सितंबर 2026 को जारी की गई है. उम्मीदवारों को Answer Key देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता हो सकती है. यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो कमीशन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जा सकता है. बता दें कि SSC ने JHT और SHT भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू की थी, जो 14 मई 2026 तक जारी थी. उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए 19 और 20 मई 2026 का समय दिया गया था. परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित हुई थी. हालांकि रिजल्ट को लेकर कमीशन की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल
SSC JHT SHT Answer Key 2026 कैसे चेक करें?
- सबस पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद 'एग्जामिनेशन कैलेंडर' या 'लेटेस्ट नोटिसेस' सेक्शन में जाएं.
- 'कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन (JHT) 2026' का नोटिस ढूंढें.
- 'आंसर की' (Answer Key) के लिंक पर क्लिक करें.
- परीक्षा की आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- भविष्य के लिए आंसर की को डाउनलोड करके सेव कर लें.
ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: रेलवे ने 3477 पदों पर वैकेंसी का शॉर्ट नोटिस किया जारी, ग्रेजुएट्स कर सकेंगे अप्लाई
SSC JHT SHT Vacancy and Eligibility 2026: भर्ती और एलजिबिलिटी डिटेल्स
SSC JHT/SHT Recruitment 2026 के माध्यम से कुल 303 पदों पर भर्ती की जानी है. इस भर्ती में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं. वहीं एलिजिबलिटी की बात करें, तो JHT और, JTO पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेशन का डिप्लोमा या संबंधित वर्क का अनुभव निर्धारित किया गया है. SHT और STO पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री के साथ ट्रांसलेशन में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
SSC JHT SHT Age Limit and Selection Process: जानिए इस बारे में
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम इज 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को SSC के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाती है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन Paper-I CBT, Paper-II Descriptive और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. Paper-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जबकि Paper-II डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा.
ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं-12वीं क्लास के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए