CBSE 10वीं-12वीं क्लास के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर
CBSE Sample Papers 2027 Released: CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है. सैंपल पेपर देखने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. इसी के साथ मार्किंग स्कीम भी जारी कर दिया गया है.
CBSE Sample Papers 2027 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2027 की क्लास 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है. इसी के साथ बोर्ड ने मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है. अगर आप भी वर्ष 2027 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर देख लें. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर सारी जानकारी मिलेगी.
खास बात यह है कि क्वेश्चन पेपर के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में पास होने के लिए पासिंग मार्क्स भी चेंज नहीं किए गए हैं यानी कि स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम-से-कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे.
कैसे डाउनलोड करें CBSE Board Sample Paper?
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर CBSE की ‘शैक्षणिक वेबसाइट’ सेक्शन में जाएं.
- अब Sample Question Paper वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां आपको 10वीं और 12वीं के अलग-अलग विषय के सैंपल पेपर मिल जाएगा.
- संबंधित क्लास और सब्जेक्ट के सैंपल पेपर की पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

CBSE Board Sample Paper का क्या होगा फायदा?
सीबीएसई के सैंपल पेपर्स (CBSE Sample Papers) से स्टूडेंट्स को आने वाले बोर्ड एग्जाम के प्रश्नपत्र का फॉरमेट, क्वेश्चन के टाइप और मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन को समझने में मदद मिलेगी. मार्किंग स्कीम से यह पता चलेगा कि अलग-अलग सवालों के जवाब के लिए किस तरह मार्क्स दिए जाएंगे.
किन-किन विषय के लिए CBSE ने जारी किए सैंपल पेपर?
CBSE की वेबसाइट पर क्लास 10वीं के साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश, हिंदी, मैथमैटिक्स बेसिक और मैथमैटिक्स स्टैंर्डड समेत कई विषय के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं. वहीं 12वीं कक्षा के लिए भी अलग-अलग सब्जेक्ट के सैंपल पेपर्स जारी किए गए हैं. इनमें अकाउंट्स, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश कोर समेत कई सब्जेक्ट्स शामिल हैं. हर विषय के साथ उसकी मार्किंग स्कीम भी दी गई है.
CBSE Board Sample Paper से कैसे मिलेगी मदद?
- प्रश्नपत्र का पैटर्न समझ सकते हैं. क्वेश्चन के प्रकार देख सकते हैं.
- मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन का अंदाजा लगा सकते हैं.
- मार्किंग स्कीम देखकर आंसर लिखने का तरीका समझ सकते हैं.
- परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को प्रैक्टिस पेपर के जरिए जांच सकते हैं.
CBSE Board Sample Paper FAQs
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए.
सैंपल पेपर के साथ Marking Scheme भी जारी की गई है.
नहीं, प्रश्नपत्र के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है.
हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Academic Website सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं.
इससे प्रश्नों के प्रकार, पेपर का पैटर्न और Marks Distribution समझने में मदद मिलेगी.
कक्षा 10वीं और 12वीं के अलग-अलग विषयों के Sample Paper जारी किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की तारीख बदली, अब 4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए