पटना: मगध महिला कॉलेज में पहले मेरिट लिस्ट में नामांकन लेने का आज अंतिम दिन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Jun 2026 12:00 PM

विज्ञापन

मगध महिला कॉलेज पटना.

Patna News: कॉलेज प्रशासन द्वारा कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में चयनित छात्राओं का नामांकन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा

विज्ञापन

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
Patna News: मगध महिला कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. पहले मेरिट लिस्ट में नामांकन लेने का आज अंतिम तिथि है. कॉलेज प्रशासन द्वारा कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में चयनित छात्राओं का नामांकन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा.

वोकेशनल में दाखिला के लिए अलग प्रक्रिया होगी

हालांकि व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन की प्रक्रिया अलग से संचालित की जाएगी. कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचने का आग्रह किया है. नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए परिसर में दस्तावेज सत्यापन, शुल्क जमा करने और विषय चयन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं.

नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा

साथ ही छात्राओं और अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम और परिचयात्मक कक्षाओं की तिथियां घोषित की जाएंगी.

इसके माध्यम से छात्राओं को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी.

Also Read : इग्नू में पीएचडी प्रवेश शुरू, चयनित शोधार्थियों को दिल्ली में करना होगा कोर्स वर्क

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन