बिहार में 15 से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान, भूमिहीन परिवारों को होगा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Jun 2026 1:03 PM
दिलीप जायसवाल, मंत्री
Bihar Revenue Department: बिहार में 15 से 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान से पात्र भूमिहीन परिवारों को फायदा पहुंच सकेगा. अभियान बसेरा-2 के तहत ऐसे परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाणपत्र मिलेगा.
Bihar Revenue Department: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अभियान बसेरा-2 के तहत सर्वेक्षित कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 15 जून से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर शेष सभी पात्र परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
अभियान बसेरा-2 के तहत मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाणपत्र
जानकारी के मुताबिक, समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत सर्वेक्षित कई परिवारों को अब तक बंदोबस्ती प्रमाणपत्र नहीं मिल सका है. इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर एक गरीब और वासभूमिहीन परिवार को सम्मानपूर्वक रहने के लिए भूमि उपलब्ध कराना है और इस काम में किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी.
मंत्री ने परिवारों की तत्काल जांच का दिया निर्देश
डॉ. दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, सरकारी भूमि, विशेषकर गैरमजरूआ खास और गैरमजरूआ आम भूमि पर सालों से बसे वासभूमिहीन परिवारों की तत्काल जांच और सर्वेक्षण कर पात्र परिवारों को अभियान बसेरा-2 के तहत बंदोबस्ती प्रमाणपत्र जारी किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इस काम की नियमित निगरानी होगी और मुख्यालय स्तर से इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी.
मंत्री ने बताया कि सरकारी जमीन पर बसे सर्वेक्षित पात्र परिवारों को नियम के अनुसार अधिकतम पांच डिसमिल भूमि का बंदोबस्त किया जाएगा. जबकि जिन क्षेत्रों में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां मुख्यमंत्री गृहस्थल क्रय सहायता योजना के तहत न्यूनतम तीन डिसमिल रैयती भूमि खरीदने के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज की जायेगी.
अधिकारियों को दी गई ये चेतावनी
मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान को अवधि के अंदर पूरा किया जाए. गरीबों को वासभूमि उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च दौरान निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए अभियान को अतिआवश्यक श्रेणी में निष्पादित करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










