लोहरदगा के कुड़ू में बेकाबू रफ्तार का कहर! बाइक सवार 65 वर्षीय वृद्ध को कार ने मारी जोरदार टक्कर, मौत

लोहरदगा के कु़ड़ू में सड़क हादसा, Pic Credit- AI, Only For Symbolism
लोहरदगा जिले में सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाई गईं. कुड़ू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 39 पर एक तेज रफ्तार कार ने 65 वर्षीय बाइक सवार वृद्ध को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 39 (कुड़ू-रांची मुख्य मार्ग) पर चेटर मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से टीवीएस बाइक सवार 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन लेकर रांची जाने वाले रास्ते में फरार हो गया. इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मुर्गी खरीदकर घर लौट रहे थे शेख सज्जन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी गांव निवासी शेख सुधू के 65 वर्षीय पुत्र शेख सज्जन के रूप में हुई है. शेख सज्जन गांव-गांव घूमकर देसी मुर्गियों की खरीद-बिक्री का काम करते थे और इसी व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. मंगलवार सुबह वे मकांदू और आसपास के इलाकों से देसी मुर्गियां खरीदकर अपनी टीवीएस बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान चेटर मोड़ के पास कुड़ू की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: अवैध कोयला कारोबार पर ईडी की नजर, धनबाद में कई ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद कुड़ू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस फरार कार चालक और वाहन की पहचान के लिए मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें: रीजनल कमांडर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 11 हथियार समेत 1562 कारतूस सौंपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










