पावरगंज में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन, सभा में उमड रही भक्तों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के पावरगंज में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें.

विज्ञापन

लोहरदगा: शहर के पावरगंज, कोर्ट रोड स्थित यज्ञ स्थल पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है. इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा आयोजन समिति द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है. यहां प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक देवपूजन, विभिन्न संस्कार एवं यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जबकि शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया जा रहा है.

इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा देखी जा रही है और और लोग भक्ति के सागर में गोता लगा रहे हैं.आयोजन समिति के लवकूश अग्रवाल ने बताया कि यहां 26 जुलाई को कथा के साथ दीप यज्ञ का भी आयोजन होगा. वहीं 27 जुलाई को सुबह यज्ञ की पूर्णाहुति, टोली विदाई तथा सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

लवकूश अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम परमपूज्य गुरुदेव पंडित राम शर्मा आचार्य के विचारों से प्रेरित विश्वव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. इसमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है.समिति ने सभी श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों एवं भाइयों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ, कथा और भंडारे का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola