Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha का प्रदर्शन, छात्रों की आवाज पर झुका प्रशासन, जानें पूरी कहानी

Updated:
विज्ञापन
सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

UP News: फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर क्लास का बहिष्कार किया. सड़क पर उतरकर आवाज उठाने वाले इन छात्रों की मांगें प्रशासन ने मानीं. जानिए पूरी घटना.

विज्ञापन

UP News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen-Z के आंदोलन के बाद अब उत्तर प्रदेश में Gen-Alpha यानी नई पीढ़ी के छात्र-छात्राओं ने अपनी आवाज बुलंद की है. फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ क्लास का बहिष्कार कर सड़क पर प्रदर्शन किया. छात्रों के विरोध के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी ज्यादातर मांगें मान लीं.

सुविधाओं की कमी से परेशान छात्रों ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर में छात्र लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान थे. छात्रों का आरोप था कि कक्षाओं में बिजली, पंखे और पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है. इसके अलावा बैठने के लिए डेस्क-बेंच और मिड डे मील की व्यवस्था को लेकर भी समस्याएं थीं. छात्रों का कहना था कि इन परेशानियों के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं

अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने पहले कक्षा में पोस्टर तैयार किए और फिर उन्हें हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कुछ छात्र बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए. छात्रों ने आरोप लगाया कि सुविधाओं की मांग करने पर उन्हें कार्रवाई और फेल करने की धमकी दी जाती थी.

अधिकारियों ने मानी ज्यादातर मांगें

छात्रों के सड़क पर उतरने की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार ने छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि कक्षाओं में चार-चार पंखे लगाए जाएंगे, बिजली की वायरिंग ठीक कराई जाएगी, डेस्क-बेंच की व्यवस्था एक महीने में पूरी होगी और आरओ वाटर कूलर लगाया जाएगा. साथ ही मिड डे मील के मेन्यू में भी बदलाव किया जाएगा.

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

छात्रों को मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया. हालांकि साइंस क्लास शुरू करने की मांग पर DIOS ने कहा कि इसके लिए लैब और मान्यता की जरूरत होगी. बाकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया गया. मांगें माने जाने के बाद छात्रों ने खुशी जताई.

Also Read: दूल्हे संग 3 लड़कियों की शादी में नया मोड़, CWC के सामने बहनों ने रखा पक्ष, अमरोहा की कहानी ने चौंकाया


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola