अगले 72 घंटे बिहार में जारी रहेगा आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का दौर, IMD ने जारी की एडवाइजरी

बिहार मौसम खबर
Bihar Weather Forecast: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 3 दिन तक बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार बने रहेंगे. ऐसे मौसम में लोगों को सर्तक रहने की अपील की गई है. आइये जानते हैं बिहार के किस जिले में किस दिन कौन सा अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Weather Forecast: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 29 जुलाई से 1 अगस्त की सुबह तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है.
29 जुलाई को इन 13 जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
29 जुलाई को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. राज्य के बाकी जिलों में इस दिन कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
30 जुलाई को 26 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी
30 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट रहेगा. इन सभी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
31 जुलाई को चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
31 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










