बुलंदशहर बारिश से बचने खड़ी 11 वर्षीय छात्रा नाले में बही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बुलंदशहर
UP News: बुलंदशहर में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप स्कूल से लौटते समय अचानक गहरे नाले में बह गई. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. स्कूल से पढ़ाई करके अपने घर वापस लौट रही 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप अचानक तेज बहाव वाले गहरे नाले में बह गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची स्कूल की छुट्टी के बाद सीधे घर जा रही थी.
बारिश से बचने के प्रयास में फिसला पैर
हादसे के समय क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही थी. बारिश से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए चारु नाले के ऊपर बनी एक पटिया पर खड़ी हो गई. इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे उफनते नाले में जा गिरी. नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण मासूम छात्रा पलक झपकते ही उसमें बहती चली गई.
पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन और तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बुलंदशहर नगर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल द्वारा नाले में बच्ची की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हैं. हालांकि जलभराव और तेज बहाव के कारण अभियान में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्रयास लगातार जारी हैं.
प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल
इस दुखद घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि खुले और उफनते नालों की सही समय पर मरम्मत व घेराबंदी न होने के कारण यह हादसा हुआ है. मानसून के दौरान नगर पालिका की इस लापरवाही ने मासूम की जान जोखिम में डाल दी है, जिसको लेकर लोग अब जलभराव और जर्जर बुनियादी ढांचे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: बेटियों का गोल्ड मेडल दबदबा: राज्यपाल की छात्रों को सीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










