गया जी के 1.35 लाख छात्रों को मिलेगी मार्कशीट, DEO ने स्कूलों को वितरण का दिया निर्देश
Published by : Sakshi kumari Updated At : 12 Jun 2026 1:03 PM
मार्कशीट लेते हुए छात्रओं की सांकेतिक तस्वीर
Gaya Board Result News: गया जी में डीइओ कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अंकपत्र प्राप्त कर छात्रों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
गया जी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Board Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की मार्कशीट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है. इसके बाद डीइओ कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अंकपत्र प्राप्त कर छात्रों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
मैट्रिक के 69,329 छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध
जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2026 के कुल 69,329 विद्यार्थियों की मार्कशीट उपलब्ध करा दी गई है. कई विद्यालयों में इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है.
इंटर के 65,689 छात्रों को भी मिलेगा अंकपत्र
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के 65,689 विद्यार्थियों की मार्कशीट भी लगभग सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है. कुछ स्कूलों में वितरण की प्रक्रिया जारी है.
नामांकन और आगे की पढ़ाई में नहीं होगी परेशानी
डीइओ ने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंकपत्र प्राप्त कर जल्द से जल्द छात्रों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया है. इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










