गया जी में डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 200 से अधिक लोग, समस्याओं के त्वरित निपटारे का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो-गया कंचन 5,6-फरियाद सुनते डीएम  | Prabhat Khabar Network

फरियाद सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

गया जी समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर ने आयोजित जनता दरबार में जिले भर से आए 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, पेंशन और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर त्वरित निवारण के निर्देश दिए.

विज्ञापन

गया जी समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम शशांक शुभंकर ने आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 200 से अधिक आमजनों की समस्याएं सुनीं.

इस अवसर पर भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा और शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने डीएम के समक्ष प्रमुखता से रखा.

ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का निवारण

जनता दरबार के दौरान डीएम ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निबटारा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी को इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए.

प्राथमिकता के आधार पर मामलों के निबटारे का निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर लिया जाए.

लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निष्पादन करने को कहा गया ताकि फरियादियों को न्याय के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें राहत मिल सके.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन