शेरघाटी में चोरी का खौफ, रातभर पहरा दे रहे लोग; खिड़की का ग्रिल काटकर घुसने की कोशिश नाकाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेरघाटी में लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है. बीती रात नूतन नगर में चोरी के प्रयास को विफल करने के बाद मुहल्लेवासी रातभर पहरा देने को मजबूर हैं. डेढ़ महीने में लाखों की चोरी की घटनाओं के बावजूद अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

शेरघाटी शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है. रविवार देर रात नूतन नगर-कुंजगली इलाके में चोरी का एक और प्रयास होने के बाद मुहल्लेवासियों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया.

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध बदमाश इलाके में घूमते दिखाई दिए, जिसके बाद फोन के माध्यम से एक-दूसरे को सतर्क किया गया.

इसी दौरान बदमाशों ने सुनील सिंह के घर की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन मुहल्ले के लोगों की सतर्कता और डायल-112 पुलिस को तत्काल सूचना दिए जाने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग रातभर रतजगा कर अपनी सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर हैं.

डेढ़ महीने में कई इलाकों में हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

मुहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में नई बाजार, नूतन नगर, महुआटांड़ समेत शहर के कई इलाकों में लाखों रुपए की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो सका है.

बीती 19 जुलाई को महुआटांड़ में चोरी के प्रयास के दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में दिन में फेरी लगाकर रेकी करने और रात में गिरोह के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी.

पुलिस गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही वारदातों के कारण शहर में असुरक्षा की भावना काफी बढ़ गई है.

उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए और सक्रिय चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम लोग भयमुक्त होकर अपने घरों में रह सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन