पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया में बिजली व्यवस्था दुरुस्त, ट्रांसफार्मर और तारों की हुई मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गया- मेंटेनेंस का काम करते विद्युतकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पितृपक्ष मेला 2026 के लिए गया के विष्णुपद मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली मिल सके।

विज्ञापन

संवाददाता, गया जी. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी अंतर्गत विष्णुपद मंदिर, अक्षय वट और मंगला गौरी क्षेत्र के आसपास पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने का काम किया गया.

विज्ञापन

कई ट्रांसफार्मरों की की गयी मरम्मत

पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर क्षेत्र में कई ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य किया गया. इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अन्य जरूरी कार्य भी किये गये.

फोटो- गया- मेंटेनेंस का काम करते विद्युतकर्मी | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- मेंटेनेंस का काम करते विद्युतकर्मी | Prabhat Khabar Network

हाई टेंशन और एलटी तारों की भी हुई मरम्मत

मेंटेनेंस कार्य के दौरान हाई टेंशन तारों और एलटी तारों की मरम्मत की गयी. इसके अलावा बढ़े हुए पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की गयी.

फोटो- गया- मेंटेनेंस का काम करते विद्युतकर्मी | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- मेंटेनेंस का काम करते विद्युतकर्मी | Prabhat Khabar Network

विद्युत संरचना को किया गया सुदृढ़

विद्युतकर्मियों ने अन्य विद्युत संरचना को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया. यह कार्य पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया.

श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली देने की तैयारी

मेंटेनेंस कार्य का उद्देश्य पितृपक्ष मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है.

ALSO READ : पितृपक्ष महासंगम से पहले गयाजी में उतरे डीएम-मेयर, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन