गया जी में पानी की तलाश में जंगल से गांव पहुंचा हिरण, आवारा कुत्तों ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

घायल हिरण के साथ वन विभाग की टीम
Gaya Ji News: डुमरिया-मैगरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव में पानी की तलाश में जंगल से भटककर पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.
गया जी से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji News: गया जी जिले में पानी की तलाश में जंगल से गांव पहुंचे हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया. इस घटना में इलाज के दौरान हिरण की मौत हो गई है. जानकारी अनुसार डुमरिया-मैगरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव में पानी की तलाश में जंगल से भटककर पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने जंगलों में बढ़ते जल संकट और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचा था हिरण
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नारायणपुर पंचायत के हरनी गांव में एक हिरण जंगल से भटककर पहुंच गया. ग्रामीणों का मानना है कि भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोत सूख जाने के कारण हिरण पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ गया था.
गांव पहुंचते ही आवारा कुत्तों ने कर दिया हमला
हिरण के गांव में प्रवेश करते ही कई आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया. कुत्तों के हमले से बचने के लिए वह काफी देर तक इधर-उधर भागता रहा, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कमजोर पड़ गया.
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल हरनी गांव पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के बाद हिरण को इलाज के लिए डुमरिया पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया. वन विभाग के अधिकारी लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे.
वन विभाग ने बचाने की पूरी कोशिश की
वनपाल रौशन कुमार ने बताया कि हिरण गंभीर रूप से घायल था. प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी के लिए इमामगंज वन कार्यालय में रखा गया था. वन विभाग की टीम उसकी जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. सभी प्रयासों के बावजूद घायल हिरण की हालत में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हिरण की मौत से वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों में मायूसी का माहौल है.
भीषण गर्मी से बढ़ रही वन्यजीवों की मुश्किलें
रेंजर कुलदीप चौहान ने बताया कि भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोतों के सूखने के कारण जंगली जानवर अक्सर पानी की तलाश में गांवों की ओर आ रहे हैं. इससे उनके मानव बस्तियों और आवारा पशुओं के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है. इस घटना ने जंगलों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त जलस्रोत उपलब्ध कराने की जरूरत को फिर से उजागर कर दिया है. पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि गर्मी के मौसम में जंगलों में कृत्रिम जलस्रोतों की व्यवस्था बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि जंगली जानवरों को गांवों की ओर न भटकना पड़े. रेस्क्यू अभियान के दौरान वनपाल रौशन कुमार, वनरक्षी मिथिलेश कुमार समेत वन विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










