देश काे आज खुदीराम बोस जैसे महापुरुष की जरूरत : सचिव
Updated at : 12 Aug 2019 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : एआइडीएसअो ने मनाया शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस संगठन के सदस्यों ने गया ‘एक बार विदाई दे मां घुरे आसी… गीत घाटशिला :घाटशिला के काशिदा स्थित चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की लोकल कमेटी के तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की […]
विज्ञापन
घाटशिला : एआइडीएसअो ने मनाया शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस
संगठन के सदस्यों ने गया ‘एक बार विदाई दे मां घुरे आसी… गीत
घाटशिला :घाटशिला के काशिदा स्थित चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की लोकल कमेटी के तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद खुदीराम बोस पर प्रचलित गीत ‘एक बार विदाई दे मां घुरे आसी…’ प्रस्तुत कर किया. मौके पर उपस्थित पूर्व एआइडीएसओ राज्य सचिव कन्हाई बारीक ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि देश को आज खुदीराम जैसे ही महापुरुष की जरूरत है. पहले देश जिन समस्याओं जकड़ा हुआ था, आज भी वहीं स्थिति है. रूढ़िवादी विचार, कट्टरपंथ, अशिक्षा, कुपोषण आदि जैसी गंभीर समस्याओं से देश के लोग परेशान हैं. इसलिए जरूरत है आज उनके संघर्ष और उनके सपने को पूरा करने के लिए छात्र और नौजवानों को आगे आने की.
कार्यक्रम का संचालन सुबोध कुमार माहली ने किया. कार्यक्रम में श्यामल कुमार महतो, बबली सील, मनदीप सिंह, काशीनाथ नायक, किशोर पाल, सत्य रंजन सीट, उत्तम कुमार बेरा, वरूण बिसई, गौतम बेरा, अमित कुमार दलाई, प्रतिमा कुइला, काकुली पाल, लिप्सा मोहंती समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




