युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2014 6:04 AM
दुमका : शहर के बंदरजोरी रोड मुहल्ले में अल्बर्ट हांसदा नाम के 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके घर के कमरे में लटकती लाश सुबह देखी गयी, मृतक के बड़े भाई और मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मृतक के पिता इमानुएल हांसदा ने बताया कि रात के 11 […]
दुमका : शहर के बंदरजोरी रोड मुहल्ले में अल्बर्ट हांसदा नाम के 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके घर के कमरे में लटकती लाश सुबह देखी गयी, मृतक के बड़े भाई और मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मृतक के पिता इमानुएल हांसदा ने बताया कि रात के 11 बजे तक अल्बर्ट नहीं लौटा था.
लिहाजा उनलोगों ने घर का दरवाजा लगा दिया था. रात में अल्बर्ट खिड़की से घर में घुसा. रात में ही वह ग्रांट इस्टेट में एक शादी में गया हुआ था. पार्टी से लौटने के बाद वह मुहल्ले के लड़कों के साथ घुमने के लिए भी निकला था. मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. पड़ताल की जा रही है. शव को का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










