धान बीज खरीदने निकला था युवक, सात दिनों पेड़ से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

मसलिया थाना क्षेत्र के चांदना गांव स्थित वनबाद के सुनसान इलाके की घटना.

विज्ञापन

मसलिया थाने में यूडी कांड दर्ज, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र के चांदना गांव स्थित वनबाद के सुनसान इलाके में पलाश के पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पहचान जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगौया गांव निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मीकांत मंडल उर्फ लखिकांत मंडल के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत मंडल करीब सात दिनों पूर्व अपने घर से धान का बीज खरीदने के लिए नाला बाजार जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों के अनुसार मृतक अर्धविक्षिप्त प्रवृत्ति के थे, जिसके कारण उनके भटक जाने की आशंका भी जतायी जा रही थी. इधर, चांदना गांव के वनबाद स्थित एकांत जंगल क्षेत्र में कई दिनों से शव पेड़ से लटका था. लोगों की आवाजाही कम होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी, जब शव से दुर्गंध फैलने लगी तब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआइ अभय सिंह, उमेश सिंकू एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से थैला, गमछा, लूंगी, कमीज, फुल पैंट, 1100 रुपये नकद तथा दुकान की पर्ची बरामद हुई. बरामद सामान और फोटो के आधार पर युवक की पहचान हुई. मृतक के भाई अधीर मंडल के बयान पर मसलिया थाने में यूडी कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola