ePaper

माहुरी वैश्य मंडल ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

Updated at : 07 Jun 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
माहुरी वैश्य मंडल ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

माहुरी वैश्य मंडल कतरास शाखा ने गुरुवार को माहुरी समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

कतरास.

माहुरी वैश्य मंडल कतरास शाखा ने गुरुवार को माहुरी समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें 12वीं कॉमर्स के जिला टॉपर तथा राज्य में तीसरा स्थान लाने वाले संकेत गुप्ता के अलावा आइसीएसइ एवं झारखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के दर्जनों सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ता है. माहुरी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है. मौके समाज के केंद्रीय मंत्री राजकुमार, कतरास शाखा के अध्यक्ष बबलू गुप्ता, सचिव नीरज कुमार गुप्ता, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, प्रकाश राम गुप्ता, अधिवक्ता अवधेश प्रसाद गुप्ता, बाल गोविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रजनीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता महिला समिति के सचिव शिखा गुप्ता, रुचि गुप्ता, रजनी गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुधा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, रेणु सेठ, दीप्ति गुप्ता, नीतू गुप्ता, संगीता सेठ आदि उपस्थित थे. संचालन रजनी गुप्ता एवं रेखा गुप्ता ने किया. मौके पर अधिवक्ता शत्रुघ्न राम गुप्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola