DHANBAD NEWS : ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए सूची तैयार, आज होगी जारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 1:49 AM

विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की सिंडीकेट की बैठक शनिवार को होगी. इसमें नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कीम के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिंस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चयनित छात्रों की सूची को मंजूरी दी जायेगी.

विज्ञापन

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की सिंडीकेट की बैठक शनिवार को होगी. इसमें नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कीम के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिंस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चयनित छात्रों की सूची को मंजूरी दी जायेगी. इस एक वर्षीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए पूरे विश्वविद्यालय में 1074 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया है. सिंडीकेट इसके साथ ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर विश्वविद्यालय, अंगीभूत कॉलेजों, अल्पसंख्यक कॉलेज के पदाधिकारियों, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना से संबंधित संकल्प पर चर्चा कर उसकी संपुष्टि करेगा. जेपीएससी और विनोबा भावे विश्वविद्यालय सेइ संगीत विभाग में मिले एक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर विचार किया जायेगा. विवि में वरीयता एवं वेतन निर्धारण समिति के निर्णयों की संपुष्टि पर विचार किया जायेगा. वहीं सिंडीकेट के समक्ष आठ प्रस्तावों पर विचार करने के बाद संपुष्टि की जायेगी.

शुक्रवार को नहीं हो पायी बैठक :

सिंडीकेट की बैठक पहले शुक्रवार को प्रस्तावित थी. लेकिन राज्यपाल के प्रतिनिधि राजीव कुमार के बैठक में आने पर असमर्थता के कारण बैठक शनिवार को करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola