इसरो का मिशन चंद्रयान-4 : बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने बनाया ‘प्रज्ञान’ से भी आधुनिक रोवर ‘रुद्र’

बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने बनाया आधुनिक रोवर ‘रुद्र’.
इसरो के मिशन चंद्रयान-4 के लिए एक आधुनिक रोवर की जरूरत है. बीआईटी सिंदरी के स्टूडेंट्स ने ‘रुद्र’ का निर्माण किया है, जो मिशन चंद्रयान-3 में इस्तेमाल हुए प्रज्ञान से भी तेज है.
Table of Contents
इसरो के वैज्ञानिकों ने 22 जुलाई 2019 को मिशन चंद्रयान-3 के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर प्रज्ञान रोवर को भेजकर एक क्रांति ला दी थी. इस रोवर का काम चंद्रमा की सतह पर घूम-घूमकर वहां से आंकड़े जुटाना था.
बीआईटी सिंदरी में आदिशक्ति टीम ने किया ‘रुद्र’ का निर्माण
बीआईटी सिंदरी में आदिशक्ति टीम ने ‘रुद्र’ नामक एक रोवर तैयार किया है, जो प्रज्ञान से भी बेहतर है. इसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है. सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने ‘रुद्र’ को बनाया है. अगस्त 2024 में इसरो में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में इसे शामिल किया जाएगा.
इसरो के मिशन चंद्रयान-4 के काम आ सकता है रोवर ‘रुद्र’
‘रुद्र’ का निर्माण करने वाली टीम आदिशक्ति के कप्तान एवं संस्थान के प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष भार्गव ने बताया कि इसरो के मिशन चंद्रयान-4 के लिए अत्याधुनिक रोवर तैयार किया गया है. यह बिना मानव के सहयोग के चंद्रमा से सैंपल को पृथ्वी तक लाने में मदद करेगा.
अंधेरे में भी काम करता है ‘रुद्र’ का कैमरा
हर्ष भार्गव ने बताया कि बीआईटी सिंदरी की आदिशक्ति टीम भी इसरो की इस प्रतियोगिता में अपना रोवर पेश करेगी. हर्ष ने कहा कि रोवर स्वयं कार्य करने में सक्षम है. अंधेरे में इसके कैमरे काम कर सकते हैं, जिसकी वजह से इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है. हर्ष ने बताया कि यह प्रतियोगिता नवंबर 2023 से जारी है.

पृथ्वी के वायुमंडल के अनुरूप काम करता है यह रोवर
हर्ष ने बताया कि प्रथम चरण में रोवर के निर्माण के लिए 30 पेज का प्रपोजल इसरो को दिया गया था. दूसरे चरण में बुधवार (15 मई) को इसके निर्माण और कार्यविधि का वीडियो भेजा गया. आधुनिक तकनीक से बना यह रोवर फिलहाल पृथ्वी के वायुमंडल के अनुसार काम करेगा. अगले चरण में इसे चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के अनुरूप तैयार कर लिया जाएगा. यह प्रज्ञान रोवर की तरह स्वयं कार्य करता है. रुद्र का वजन 40 किलोग्राम से कम है.
मिशन चंद्रयान-4 के लिए जरूरी सभी 9 शर्तों को पूरा करता है ‘रुद्र’
हर्ष ने कहा कि रोबोटिक आर्म के द्वारा वजन उठाना, 150 ग्राम के क्यूब को पार करना, 300 ग्राम के क्यूब से बचकर निकलने, गड्ढों को पार करने समेत सभी 9 शर्तों को इसमें शामिल किया गया है, जो मिशन चंद्रयान-4 के लिए तैयार रोवर में होनी चाहिए.
बीआईटी सिंदरी के लैब में बने हैं इस रोवर के सभी पार्ट्स
प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे बीआईटी सिंदरी के सीएनसी मशीन एंड रोबोटिक लैब के प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रकाश कुमार ने बताया कि रोवर के सभी पार्ट्स बीआईटी सिंदरी के लैब में बनाए गए हैं. रोवर लगभग 2 किलो तक के वजन को उठाने में सक्षम है. इसकी स्पीड 3 सेंटीमीटर प्रति सेकेंड से अधिक है. बीआईटी सिंदरी के प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लैब में ही रोवर के चक्के भी तैयार किए गए हैं. एक चक्के का 3 डी प्रिंट बनाने में लगभग 40 घंटे का समय लगा है.
इसरो की प्रतियोगिता में बीआईटी सिंदरी को मिला 146वां स्थान
बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ पंकज राय ने इस उपलब्धि के लिए आदिशक्ति टीम को बधाई दी. कहा कि इसरो की प्रतियोगिता में देश के 60 हजार प्रतिभागी टीम में बीआईटी सिंदरी की टीम ने 146 वां स्थान हासिल किया है. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में बिटसा इंटरनेशनल और संस्थान ने मदद की है. छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सफलता रंग लाएगी और उनके करियर में यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा.
‘रुद्र’ बनाने वाली टीम के ये भी हैं सदस्य
‘रुद्र’ के निर्माण में हर्ष भार्गव के अलावा साहिल सिंह, सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सह उपकप्तान निशिकांत मंडल और मनीष कुमार महतो, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र अरमान सिंह और प्रथम वर्ष के छात्र रौशन राज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र आनंद कुमार पासवान, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र आनंद श्रेष्ठ शामिल थे.
क्या ‘रुद्र’ रोवर चंद्रयान-4 में इस्तेमाल किया जाएगा?
हां, ‘रुद्र’ रोवर का निर्माण इसरो के चंद्रयान-4 मिशन के लिए किया गया है और यह चंद्रमा से सैंपल लाने में मदद करेगा।
‘रुद्र’ रोवर के मुख्य फीचर्स क्या हैं?
‘रुद्र’ रोवर अंधेरे में काम कर सकने वाले कैमरे के साथ है, और यह 40 किलोग्राम से कम वजन में है। इसमें रोबोटिक आर्म, गड्ढों को पार करने की क्षमता, और अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं शामिल हैं।
इसरो की प्रतियोगिता में बीआईटी सिंदरी को कौन सा स्थान मिला?
बीआईटी सिंदरी की टीम ने इसरो की प्रतियोगिता में 146वां स्थान हासिल किया है, जिसमें देश भर से 60 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
‘रुद्र’ रोवर का निर्माण किसने किया?
‘रुद्र’ का निर्माण बीआईटी सिंदरी की आदिशक्ति टीम ने किया है, जिसमें सेकेंड ईयर के छात्रों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इसे तैयार किया है।
रोवर के पार्ट्स कहां बनाए गए हैं?
‘रुद्र’ के सभी पार्ट्स बीआईटी सिंदरी के लैब में बनाए गए हैं, जिसमें सीएनसी मशीन और रोबोटिक लैब का इस्तेमाल किया गया है।
इसे भी पढ़ें
धनबाद : बीआइटी सिंदरी के 900 छात्रों को मिली जॉब, इन 50 कंपनियों ने किया ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




