ePaper

धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा में एकलव्य समेत तीन की गवाही

Updated at : 29 Jan 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा में एकलव्य समेत तीन की गवाही

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले की सुनवाई सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में हुई. बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक ओमप्रकाश तिवारी ने डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, जब्ती सूची के गवाह राजू सिंह […]

विज्ञापन

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले की सुनवाई सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में हुई. बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक ओमप्रकाश तिवारी ने डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, जब्ती सूची के गवाह राजू सिंह उर्फ यसवंत सिंह (लोयाबाद, मदनाडीह) व अनूप कुमार उर्फ अनूप पासवान (भिश्तीपाड़ा, हीरापुर) की गवाही करायी.

तीनों गवाहों ने घटना की पुष्टि की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल में बंद भाजपा के झरिया विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, धनंजय सिंह उर्फ धनजी, संजय सिंह, पंकज सिंह, विनोद सिंह, अमन सिंह, चंदन सिंह उर्फ रोहित सिंह, सोनू उर्फ कुर्बान अली की पेशी करायी गयी. आरोपितों की मौजूदगी में गवाही शुरू हुई.

संजीव सिंह के अधिवक्ता मो जावेद व जैनेंद्र सिंह व धनजी की ओर से उनके अधिवक्ता जया कुमार ने पिटीशन दायर कर उन्हें सशरीर हाजिर कराने का आग्रह किया. विधायक संजीव की ओर से झारखंड हाइकोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीएम त्रिपाठी ने गवाहों का प्रति परीक्षण किया. एकलव्य सिंह का प्रति परीक्षण पूरा नहीं हो सका.

अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी. जब गवाहों की गवाही हो रही थी उस वक्त केस के सूचक अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के अलावा कई लोग हॉल के बाहर मौजूद थे. नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या 21 मार्च 17 को शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच सरायढेला स्टील गेट के समीप हुई थी.

पुलिस ने 24 मार्च 17 को तीन बजे दिन में रघुकुल में आदित्य राज के पास से दो मोबाइल बरामद कर जब्ती सूची उपरोक्त दो गवाहों के सामने बनायी थी.
जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह समेत अन्य आरोपितों की वीसी से हुई पेशी
21 मार्च 17 को हुई थी चार लोगों की हत्या
गवाही देने कोर्ट पहुंचे िडप्टी मेयर एकलव्य िसंह. साथ में उनके भाई अिभषेक िसंह.
मुख्य गेट पर लगी थी जंजीर
गवाही के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी की संभावना को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. धनबाद थाना प्रभारी अशोक सिंह खुद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ वहां डटे हुए थे. कोर्ट के अंदर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी. मुख्य गेट से बाहर के लोगों के वाहन लाने की इजाजत नहीं थी. जंजीर लगायी थी ताकि केवल पैदल ही लोग अंदर आ पायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola