ePaper

Deoghar Building Collapse : देवघर मकान हादसे के मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये, सांसद निशिकांत दुबे की घोषणा

Updated at : 07 Jul 2024 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar Building Collapse : देवघर मकान हादसे के मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये, सांसद निशिकांत दुबे की घोषणा

देवघर मकान हादसे में सांसद निशिकांत दुबे ने मृतकों के परिजनों के लिए राहत राशि की घोषणा कर दी है. मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी.

विज्ञापन

Deoghar Building Collapse : देवघर में तीन मंजीला मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं. क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने मृतकों के लिए 1-1 लाख की राशि दुर्घटना राहत कोष से दी जाएगी. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि आज सुबह देवघर में हुए मकान दुर्घटना में मृतकों को 1-1 लाख की राशि दुर्घटना राहत कोष से दी जाएगी.

सुबह-सुबह गिरी इमारत, तीन लोगों की हुई था मौत

देवघर में रविवार (7 जुलाई) को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया. सीता होटल के पास 3 मंजिली इमारत गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों के नाम मनीष दत्त द्वारी, सुनील कुमार (38) और सुनील की पत्नी सोनी देवी शामिल हैं. हादसे के बाद मकान के मलबे से एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. मकान गिरने के बाद पूरे इलाके में अफराृ-तफरी फैल गई. आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और 3 बच्चों को मदद आने से पहले ही निकाल लिया.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ

मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोग देर से पहुंचे. उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पहले बड़ा हादसा हुआ था तब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक स्थायी टीम को देवघर में तैनात किया गया था. एनडीआरएफ की इसी टीम ने त्रिकुट रोपवे हादसे के समय लोगों की जान बचाई थी.

Also Read : देवघर हादसा पर बोले सिविल सर्जन- बच्चे का बचना चमत्कार, मृतकों का पोस्टमार्टम करेगी 3 डॉक्टरों की टीम

Also Read : Big Breaking News: देवघर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, 3 मंजिली इमारत गिरी, 3 की मौत

Also Read : देवघर हादसा पर बोले सिविल सर्जन- बच्चे का बचना चमत्कार, मृतकों का पोस्टमार्टम करेगी 3 डॉक्टरों की टीम

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola