बेटा ने शादी में डीजे बुक कराने का बनाया दबाव, तो मां ने लगा ली आग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2018 4:54 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी विशनपुर गांव में 20 फरवरी को एक युवक की शादी थी. उसके बड़े भाई ने शादी में डीजे बुक कराने का दबाव बनाया. मां ने पैसा नहीं रहने की बात कही. बावजूद उसका बड़ा बेटा जिद पर अड़ा रहा. इसके बाद गुस्से में आकर उसकी मां ने शरीर […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी विशनपुर गांव में 20 फरवरी को एक युवक की शादी थी. उसके बड़े भाई ने शादी में डीजे बुक कराने का दबाव बनाया. मां ने पैसा नहीं रहने की बात कही. बावजूद उसका बड़ा बेटा जिद पर अड़ा रहा. इसके बाद गुस्से में आकर उसकी मां ने शरीर में आग लगाकर जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में रानी देवी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसके 90 फीसदी शरीर झुलसने की बात कहते हुए अस्पताल में भर्ती करा दिया. डॉक्टर के अनुसार रानी की हालत गंभीर है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रानी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर भी कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola