नशे की लत से बचें, स्वस्थ समाज बनाएं : थाना प्रभारी
Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 12 Jun 2026 8:39 PM
सोनारायठाढ़ी पुलिस का नशा विरोधी जनजागरण अभियान
सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते नशा सेवन के विरुद्ध शुक्रवार को क्षेत्र की मगडीहा पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव भलबिंधा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने किया. इस दौरान थाना प्रभारी दांगी ने ग्रामीणों को नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है. विशेष रूप से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आर्थिक स्थिति को भी कमजोर करता है. नशे की लत के कारण कई परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है. उन्होंने ग्रामीणों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़ते नशा सेवन पर चिंता व्यक्त की और इसे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया. पुलिस प्रशासन ने लोगों से नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया. मौके पर एएसआई तबरेज अंसारी, प्रीतम हांसदा, राजेश हांसदा, सुबल सोरेन, दशरथ सोरेन, किशुन सोरेन, महेश सोरेन, नित्यानंद सोरेन, ललिता मुर्मू, बहामुनि मुर्मू, सुमित्रा देवी, मोनिका हांसदा, सुचित्रा मुर्मू, सकुंतला सोरेन समेत दर्जनों पुरुष व महिलाओं ने नशा के विरुद्ध गांव समाज में लोगों को जागरूक करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










