देवघरवासियों को बाबा बैद्यनाथ के मुफ्त शीघ्रदर्शनम् की सौगात, पहचान पत्र लाएं और करें जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

कूपन प्रवेश द्वार | Prabhat Khabar Network

सावन में देवघर के स्थानीय निवासी ₹600 का कूपन छोड़कर सीधे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं. यह विशेष सुविधा 9 AM से 6 PM तक उपलब्ध है. पहचान पत्र अनिवार्य.

विज्ञापन

देवघर : सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की चाह रखने वाले देवघरवासियों के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सुविधा दी है. बुधवार को स्थानीय श्रद्धालु बिना ₹600 का कूपन लिए शीघ्रदर्शनम् की कतार से सीधे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे. यह सुविधा सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

मुफ्त शीघ्रदर्शनम् की सुविधा केवल देवघर जिले के स्थानीय निवासियों के लिए होगी. इसके लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड या देवघर निवासी होने का प्रमाण देने वाला अन्य फोटोयुक्त सरकारी पहचान पत्र साथ लाना होगा. पहचान पत्र की जांच के बाद ही शीघ्रदर्शनम् मार्ग से प्रवेश की अनुमति मिलेगी.

सेवा भावना के सम्मान में पहल

डीसी सौरव भुवानियां ने कहा कि पूरे सावन और श्रावणी मेला के दौरान देवघर के स्थानीय नागरिक देश-विदेश से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग और सेवा भावना को देखते हुए प्रशासन ने यह सुविधा दी है. उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय में अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola