मध्याह्न भोजन से बाउंड्रीवॉल तक, करौं के छह स्कूलों में सोशल ऑडिट टीम ने जानी हकीकत
जानकारी लेते सोशल ऑडिट टीम के सदस्य | Prabhat Khabar Network
करौं के छह सरकारी स्कूलों में सोशल ऑडिट हुआ. मध्याह्न भोजन से बाउंड्रीवॉल तक, ग्रामीणों ने जानी हकीकत और मांगे सुझाव.
करौं : प्रखंड के छह विद्यालयों में सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कन्या मध्य विद्यालय करौं, मध्य विद्यालय मांझीडीह, मध्य विद्यालय कलहोड़, प्राथमिक विद्यालय बुढ़वाटांड़, प्राथमिक विद्यालय डूमरतर एवं प्राथमिक विद्यालय डहुआ में आयोजित ग्राम सभा के माध्यम से विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालयों में सुधार को लेकर ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे गए।
आपके शहर में
विद्यालय की व्यवस्था और सुविधाओं की ली जानकारी
करौं कन्या मध्य विद्यालय में उप मुखिया रूपाली सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित हुई। इस दौरान अंकेक्षण टीम ने विद्यालय की भौतिक प्रगति, मूलभूत सुविधाओं और विकास योजना समेत विभिन्न बिंदुओं पर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों को मध्याह्न भोजन, कंप्यूटर शिक्षा, छात्र-छात्राओं के पोशाक में विद्यालय आने, रसोइया द्वारा साफ-सफाई के साथ भोजन तैयार करने तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बाउंड्रीवॉल और विकास योजना पर भी चर्चा
ग्राम सभा में विद्यालय की बाउंड्रीवॉल, विकास योजना एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई। अंकेक्षण टीम ने ग्रामीणों से विद्यालय के समुचित विकास के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
ये रहे मौजूद
मौके पर ऑडिट टीम के परमेश्वर हांसदा और अजय कुमार मंडल, विद्यालय प्रभारी नकुल दास, सहदेव रजवार, रवि साहा, काकुली रावत, गोवर्धन राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश कापरी, उपाध्यक्ष मंजू देवी, मनीष सिंह, रूना बनर्जी समेत विभिन्न विद्यालयों के ऑडिट टीम के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए