बीआइटी में छात्रों को मिला सेहत और सफलता का मंत्र, टीबी जागरूकता से वित्तीय प्रबंधन तक चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बीआइटी, देवघर में छात्र प्रेरणा कार्यक्रम के पांचवें दिन तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल छात्र-छात्राएं व विशेषज्ञ. | Prabhat Khabar Network

बीआइटी देवघर के छात्र प्रेरणा कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को योग, ध्यान, तनाव प्रबंधन और टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विज्ञापन

देवघर : बीआइटी, देवघर में चल रहे छात्र प्रेरणा कार्यक्रम (एसआइपी-2026) के पांचवें दिन स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित विभिन्न सत्र आयोजित किये गये. कार्यक्रम में छात्रों को स्वास्थ्य के साथ तनाव प्रबंधन और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
बीआइटी के सभागार में आर्ट अॉफ लिविंग के निशांत जी ने छात्रों को दिये टिप्स.  | Prabhat Khabar Network
बीआइटी के सभागार में आर्ट ऑफ लिविंग के निशांत जी ने छात्रों को दिये टिप्स.  | Prabhat Khabar Network

टीबी मुक्त भारत पर छात्रों को किया जागरूक

दिन की शुरुआत टीबी मुक्त भारत अभियान सत्र से हुई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग की उप महानिदेशक डॉ शोभिनी राजन ने ऑनलाइन छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने टीबी से बचाव, शीघ्र पहचान और जागरूकता के साथ भारत को टीबी मुक्त बनाने में सामूहिक प्रयास की जरूरत बतायी.

योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन की दी जानकारी

संध्याकालीन सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग, देवघर के प्रतिनिधि निशांत ने योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन की जानकारी दी. अनोयो फॉर वेलनेस की सीइओ व संस्थापक वामसी वासुदेवन ने चेन्नई से ऑनलाइन जुड़कर तनाव, ऊर्जा, वित्तीय प्रबंधन और आत्म-देखभाल को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया.

कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे ने छात्रों को कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी. कार्यक्रम निदेशक डॉ स्वपन कुमार घोराई की उपस्थिति में मूल्य शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सौमेन कर्मकार के समन्वय में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसकी जानकारी संस्थान के सहायक कुलसचिव-प्रशासन डॉ एसके तिवारी ने दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola