मुंबई से घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मातम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किऊल- मधुपुर रेलरूट पर झाझा रेलवे स्टेशन के पास की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. मुंबई से मधुपुर अपने घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो गयी. मृतक की पहचान मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी मो मकसूद अंसारी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मकसूद मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और मुंबई मेल से घर लौट रहा था. उसे मधुपुर स्टेशन पर उतरना था. इसी दौरान झाझा के पास वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों के अनुसार घटना वाली रात तक मकसूद से मोबाइल फोन पर उनकी बातचीत हुई थी. इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा था। सुबह जब परिजनों ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी मिली कि झाझा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. घटना की सूचना आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola