सत्संग आश्रम में गूंजा भक्ति और साधना का स्वर, धूमधाम से मना श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 139वां आविर्भाव तिथि महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

मातृत्व सम्मेलन एवं आश्रम के मुख्य द्वार पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर सत्संग आश्रम में श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 139वां आविर्भाव तिथि महोत्सव भक्ति और साधना के माहौल में मनाया गया. देशभर से आए गुरुभाइयों ने विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया.

विज्ञापन

देशभर से पहुंचे गुरुभाई, उषा कीर्तन से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक दिनभर चला आयोजन

प्रतिनिधि, देवघर. सत्संग आश्रम में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 139वां आविर्भाव तिथि महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर सत्संग नगर में देश के विभिन्न हिस्सों से गुरुभाइयों का आगमन हुआ. आश्रम परिसर में सुबह से ही अनुयायियों की भीड़ जुटने लगी थी. पूरे दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन
मातृत्व सम्मेलन एवं आश्रम के मुख्य द्वार पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
मातृत्व सम्मेलन एवं आश्रम के मुख्य द्वार पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

उषा कीर्तन से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत अहले सुबह 4:30 बजे मनोमोहिनी धाम में उषा कीर्तन से हुई. इसके बाद 4:40 बजे ठाकुरबाड़ी में वेद मंगलिकी व नहाबत का आयोजन हुआ. सुबह 5:29 बजे ठाकुरबाड़ी में प्रार्थना हुई. इसके बाद बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी गयी. सुबह छह बजे नंदीमुख कार्यक्रम हुआ.

सुबह 6:45 से सात बजे तक तथा सुबह 7:15 बजे से संगीतमय प्रस्तुति आयोजित की गयी. वहीं, 7:05 बजे ठाकुर जी के जन्म लग्न की घोषणा की गयी. सुबह 7:30 बजे वेद भवन में यज्ञ का आयोजन हुआ. इसके बाद 8:55 बजे ठाकुरबाड़ी में नाम पाठ हुआ.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन. | Prabhat Khabar Network
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन. | Prabhat Khabar Network

दर्शन और प्रसाद के लिए रही व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए बोड़दा बाड़ी नाटमंडप में दर्शन व प्रणाम की व्यवस्था रही. सुबह 10:30 बजे से आनंद बाजार भवन में गुरुभाइयों को प्रसाद ग्रहण कराया गया. दोपहर 3:30 बजे ठाकुरबाड़ी में मातृ-सम्मेलन आयोजित हुआ. शाम 5:46 बजे ठाकुरबाड़ी में संध्या प्रार्थना हुई. इसके बाद सत्संग का आयोजन किया गया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शाम सात बजे डा हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न प्रस्तुतियां दी गयीं. इसके बाद बोड़दा बाड़ी नाटमंडप में श्रीश्री आचार्य देव अकद्वितीय चक्रवर्ती का दर्शन व प्रणाम का क्रम रहा. रात आठ बजे से आनंदबाजार भवन में पुनः आनंदबाजार का आयोजन किया गया. पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और अनुयायियों ने ठाकुर के प्रति श्रद्धा अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola