परंपरा की थाप पर झूम उठा सरसबाद-बलियापुर, करम महोत्सव में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन

कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरसबाद-बलियापुर में स्काई फाउंडेशन द्वारा आयोजित करम महोत्सव में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का शानदार प्रदर्शन हुआ. स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के सरसबाद-बलियापुर में रविवार को स्काई फाउंडेशन के तत्वावधान में करम महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, लोक कला और करम पर्व की परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कला प्रेमी और क्षेत्र के लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network
कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network

पारंपरिक अंदाज में हुआ अतिथियों का स्वागत

महोत्सव में पहुंचे गणमान्य अतिथियों और कला प्रेमियों का स्काई फाउंडेशन की ओर से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. अतिथियों ने करम पर्व की महत्ता पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि करम पर्व झारखंड की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में मददगार हैं.

कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network
कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network

लोकगीत और नृत्य ने मोहा मन

महोत्सव के दौरान बहनों की टीम ने करम पर्व और झारखंडी लोक संस्कृति पर आधारित गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी. मनमोहक लोक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आये.

कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network
कर्म महोत्सव में हिस्सा लेती बहने, अतिथियों का स्वागत करती बहने | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, जिप सदस्य मिसिर हांसदा, झामुमो नेता युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि जतन महतो समेत कमेटी के सदस्य और सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola