AIIMS देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

निदेशक डॉ नितिन गंगने ने उपराष्ट्रपति को औपचारिक रूप से किया आमंत्रित.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

म्स देवघर में 10 अक्टूबर 2026 को दूसरा दीक्षांत समारोह होगा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे.

विज्ञापन

देवघर: एम्स देवघर में 10 अक्टूबर 2026 को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जायेगा. समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति को औपचारिक रूप से किया आमंत्रित

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक डॉ नितिन गंगने ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया. उपराष्ट्रपति ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है.

यह भी पढ़ें:

फुटपाथ दुकानदारों के लिए देवघर निगम की बड़ी पहल, 50 हजार तक मिलेगा लोन

राज्यपाल को भी दिया गया आमंत्रण

इसके बाद डॉ नितिन गंगने ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भी मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल को 10 अक्टूबर को एम्स देवघर में आयोजित होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

इस अवसर पर एम्स देवघर के उपनिदेशक अभिक दास भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola