जसीडीह स्टेशन की सफाई में जुटे RPF जवान, यात्रियों से की खास अपील
स्टेशन की सफाई में जुटे RPF जवान.
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सफाई अभियान चलाया. यात्रियों से स्टेशन परिसर साफ रखने की अपील की गयी.
संवाददाता, देवघर: "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत रविवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित अभियान में आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के अधिकारियों और जवानों के साथ स्टेशन के अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया. अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने किया.
प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया की हुई सफाई
अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई की गयी. आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया.
यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने तथा कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की गयी. इसके लिए स्टेशन परिसर में रखे डस्टबिन का इस्तेमाल करने को कहा गया.
यह भी पढ़ें:
AIIMS देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
यात्रियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील
यात्रियों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की अपील की गयी. आरपीएफ और स्टेशन के अन्य विभागों के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ रेल के लिए यात्रियों की भागीदारी जरूरी है.
सभी यात्रियों से "स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत" अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी. अभियान में आरपीएफ के अधिकारी, जवान और स्टेशन के कर्मचारी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए