आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के दो युवकों ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 7:01 AM

विज्ञापन

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपाड़ा गांव के ब्राह्मण टोला में एक आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया. घटना मंगलवार की है. बुधवार को ग्रामीणों ने सुलह कराने का प्रयास किया, जिसमें सफलता नहीं मिली. बुधवार को पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर पड़ोस […]

विज्ञापन

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपाड़ा गांव के ब्राह्मण टोला में एक आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया. घटना मंगलवार की है. बुधवार को ग्रामीणों ने सुलह कराने का प्रयास किया, जिसमें सफलता नहीं मिली. बुधवार को पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर पड़ोस के ऋषभ गोस्वामी व भोला गोस्वामी पर उसकी मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

दूसरी और सुनील गोस्वामी ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीड़ित बच्ची का इलाज पीएचसी के डाॅ आनंद मोहन की क्लिनिक में चल रहा है. शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट के लिए भागलपुर भेजा जायेगा. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola