योग्य मतदाताओं का नाम नहीं कटे, बीएलए-टू रहें सतर्क : सुरेश पासवान

Published by : AJAY KUMAR YADAV Updated At : 12 Jun 2026 9:01 PM

विज्ञापन

देवघर प्रखंड के कोयरीडीह में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बीएलए-टू की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विधायक सुरेश पासवान व अन्य नेताओं ने भी भाग लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . देवघर प्रखंड के कोयरीडीह स्थित सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बीएलए-टू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान ने भाग लेते हुए संगठन की मजबूती और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग रहने का आह्वान किया. पार्टी की ओर से नियुक्त राजद के मीडिया प्रभारी सह बीएलए-टू के प्रमोद यादव ने सभी बीएलए-टू को संगठनात्मक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम सूची से नहीं हटे. इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने एसआइआर से संबंधित प्रक्रियाओं, दायित्वों व सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और किसी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. मौके पर राजद जिला अध्यक्ष डॉ फणीभूषण यादव, प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन मांझी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. उन दोनों ने भी इस पर प्रकाश डाला. इस दौरान देवघर प्रखंड के सभी बीएलए-टू कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्राप्त किये. ॰कोयरीडीह में राजद के बीएलए-टू की हुई बैठक एसआइआर को लेकर कार्यकर्ताओं को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन
AJAY KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola