‘भंगिया न पिसाई ओ गणेश के पापा’ पर झूम उठा दुबे बाबा का दरबार, देर रात तक गूंजे भजन
भजन प्रस्तुत करते गायक व उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
मधुपुर के दुबे बाबा मंदिर में 32वां वार्षिकोत्सव भक्तिमय रहा. जितेंद्र जीतू और राज लक्ष्मी के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. जयकारों से गूंजा परिसर.
मधुपुर : प्रखंड क्षेत्र के पिपरासोल स्थित दुबे बाबा मंदिर में 32वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय गायकों के साथ बाहर से आये भजन गायक जितेंद्र जीतू और राज लक्ष्मी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
आपके शहर में

गणेश वंदना से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. इसके बाद भजन गायकों ने ‘अब हमसे भंगिया न पिसाई ओ गणेश के पापा...’, ‘भोले ओ भोले तू रूठा...’, ‘पिया ड्राइवर हो...’, ‘ए गणेश की मम्मी...’ समेत कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी. भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.

जयकारों से गूंजता रहा परिसर
कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. बीच-बीच में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने दुबे बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.
कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालु
पूजा में भेड़वा, पसिया, चरपा, गडिया, जमनी और गोनेया के दर्जनों महिला-पुरुष शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आयोजन समिति के सदस्य रहे मौजूद
मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद राय, सचिव उमेश यादव, कोषाध्यक्ष कुंदन भगत, चटिया गंगाधर पंडित, पुजारी राजू राउत, विकास राय, सुबल यादव, पवन राय, टेंडूल राय, राजेश राय, मुकेश राउत, जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, टुनटुन यादव, विपलव दास और भवानी दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए