डॉक्टर के इंतजार में एक घंटा तक लाइन में खड़े रहे मरीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 6:57 AM

विज्ञापन

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीज परेशान देवघर : सुबह के 10 बज रहे थे. डॉक्टर के इंतजार में मरीज एक घंटे से कतार में खड़े थे. सभी परेशान थे, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था. न कोई जानकारी ही दे रही थी कि डॉक्टर कब तक आयेंगे. यह नजारा गुरुवार को […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीज परेशान

देवघर : सुबह के 10 बज रहे थे. डॉक्टर के इंतजार में मरीज एक घंटे से कतार में खड़े थे. सभी परेशान थे, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था. न कोई जानकारी ही दे रही थी कि डॉक्टर कब तक आयेंगे. यह नजारा गुरुवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में देखा गया. आेपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह नौ बजे से शुरू होती है, लेकिन 10 बजे तक चारों ओपीडी में एक भी डॉक्टर नहीं पहुंचे थे. अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक व मेनुअल दोनों तरह से बनती है, बावजूद वे देरी से आते हैं.
गुरुवार को मरीज करनीबाग निवासी ब्रजेश कुमार, कमलकांत सिंह, समस्तीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह, ममता देवी, रूपा देवी, शांति देवी समेत अन्य ने बताया कि सुबह से ही इलाज के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं आये हैं. सुरेंद्र चंद्र ने बताया कि उनके बेटे की तबीयत रात में काफी बिगड़ गयी थी, इसके बाद सुबह सात बजे से अस्पताल में आकर बैठे हैं,
लेकिन डॉक्टर नहीं है. जबकि गुरुवार को चारों ओपीडी में डॉ सीके साही, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ प्रेम प्रकाश व डॉ रवि रंजन की ड्यूटी थी. इनमें से एक भी डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे. मरीजों ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेनी चाही, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया.
कहते है सिविल सर्जन
डॉक्टर के देर से आने की जानकारी मिली है. डॉक्टर अपने कार्यशैली में सुधार करें, वरना कार्रवाई की जायेगी.
– डॉ एससी झा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola