स्काउट मास्टर और रोवर लीडर्स का मिला प्रशिक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में फ्लैग सेरेमनी के साथ शुरू हुआ स्काउट एंड गाइड्स का शिविर

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में ईस्टर्न रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ. इस शिविर में कब मास्टर, स्काउट मास्टर और रोवर स्काउट लीडर के लिए बेसिक कोर्स तथा कब मास्टर एवं रोवर स्काउट लीडर के लिए एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शिविर की शुरुआत फ्लैग सेरेमनी के साथ हुई, जिसके बाद यूनिफॉर्म का निरीक्षण किया गया. प्रारंभिक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद विभिन्न कोर्स के लीडर्स ऑफ कोर्स ने अपने प्रशिक्षण सत्र शुरू किया. इस प्रशिक्षण शिविर में आसनसोल, मालदा, हावड़ा, जमालपुर, सियालदह, कांचरापाड़ा, लिलुआ तथा सेंट्रल सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल 85 मास्टर एवं लीडर भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागी कब मास्टर, स्काउट मास्टर एवं रोवर स्काउट लीडर के रूप में कार्य करने के योग्य बनेंगे. इसके बाद वे विभिन्न शिविरों में स्काउट एवं गाइड के बच्चों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे. कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त जीवन राय के देखरेख में किया जा रहा है. प्रशिक्षण दल में मलय कृष्ण राय (कब मास्टर बेसिक कोर्स), जीवन कुमार राय (कब मास्टर), बिस्वजीत देबनाथ (स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स), आलोक चक्रवर्ती (रोवर स्काउट लीडर), तथा संजीव कुमार बोस (रोवर स्काउट लीडर एडवांस कोर्स) शामिल हैं. बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना, प्रशिक्षण विधियों को बेहतर बनाना तथा स्काउटिंग और क्यूबिंग गतिविधियों की गुणवत्ता में सुधार करना है. — मधुपुर में फ्लैग सेरेमनी के साथ शुरू हुआ स्काउट एंड गाइड्स का शिविर बावन बीघा में ईस्टर्न रेलवे का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola