रात में सोता रहा परिवार, बंद कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
सोते परिवार के बंद कमरे का ताला तोड़कर चोर 14 हजार रुपये, चांदी के जेवरात और बर्तन ले उड़े. चितरा थाना में मामला दर्ज.
चितरा : थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर 14 हजार रुपये नकद समेत चांदी के जेवरात और कांसा के बर्तन चोरी कर लिये. घटना के बाद से गांव में चोरी को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है. मामले को लेकर पीड़ित सर्वेश्वर मंडल ने चितरा थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
रात में दूसरे कमरे में सोया था परिवार
पीड़ित द्वारा थाना में दिये आवेदन में जिक्र किया गया कि 27 अगस्त की शाम काम से घर लौटने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने रात में खाना खाया. इसके बाद सभी लोग दूसरे कमरे में जाकर सो गये. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद कमरे को निशाना बनाया और ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर गये.
सुबह खुला मिला कमरे का दरवाजा
सुबह परिजन जब जागे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला. संदेह होने पर अंदर जाकर जांच की गयी तो बक्से का ताला टूटा हुआ पाया गया. जांच करने पर बक्से में रखे 14 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात तथा कांसा के बर्तन गायब मिले. सामान गायब मिलने के बाद परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई.
पुलिस से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पीड़ित सर्वेश्वर मंडल शुक्रवार को चितरा थाना पहुंचे और अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया. उन्होंने पुलिस से घटना की जांच करते हुए चोरी गये सामान की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए