कलाई पर राखी, आंखों में स्नेह; भाई-बहन के प्रेम से गुलजार हुआ मधुपुर

Updated:
विज्ञापन

भाई के कलाई पर राखी बांधती बहने | Prabhat Khabar Network

मधुपुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठास भरी खुशियों का आदान-प्रदान किया.

विज्ञापन

मधुपुर : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर समेत ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया था. बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किये.

आपके शहर में

विज्ञापन
भाई के कलाई पर राखी बांधती बहने | Prabhat Khabar Network
भाई के कलाई पर राखी बांधती बहने | Prabhat Khabar Network

राखी और मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़

शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ ग्रामीण हाट-बाजारों में भी रौनक बनी रही. राखी, मिठाइयों, उपहार और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही. रंग-बिरंगी राखियों और उपहारों की खरीदारी दिनभर चलती रही, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा.

शाम को चौक-चौराहों पर बढ़ी रौनक

शाम ढलते ही शहर के चौक-चौराहों, रेस्टोरेंटों और चाट की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आयी. बहनें भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चाट, गोलगप्पे, पकौड़े, आइसक्रीम और अन्य व्यंजनों का आनंद लेती दिखीं.

मिठाइयां बांटकर बढ़ायी रिश्तों की मिठास

कई परिवारों ने एक-दूसरे के घर जाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटीं. इससे रिश्तों की मिठास और बढ़ी. पूरे दिन शहर से लेकर गांवों तक उत्सव का माहौल बना रहा. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा गया.

रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola