DEOGHAR NEWS - भांजे ने ही रची मामा के घर चोरी की साजिश, दो साथियों संग गिरफ्तार; एक लाख रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों के साथ नगर थाना के एसआइ घनश्याम गंझू | Prabhat Khabar Network

देवघर पुलिस ने मामा के घर चोरी का खुलासा किया। भांजे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये बरामद। जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन नंदन पहाड़ निवासी शंभू कुमार के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके भांजे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की रकम में से एक लाख रुपये भी बरामद किये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भांजे के खिलाफ दर्ज करायी थी प्राथमिकी

गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव इलाके के घोघा थाना क्षेत्र स्थित कोदवार पंचायत भवन के समीप शंकरपुर उदय रामपुर निवासी कुंदन कुमार पिता श्रवण कुमार राम, भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के कोयरी टोला निवासी राहुल कुमार पिता गणेश सिंह और किशन कुमार पिता विशु कुमार सिंह शामिल हैं.

गृहस्वामी शंभू कुमार ने घटना को लेकर नगर थाना में अपने भांजे कुंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. नगर थाना कांड संख्या 323/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया था कि कुंदन करीब दो माह से उनके घर में रह रहा था.

अलमारी से 1.55 लाख रुपये समेत जेवरात गायब

19 अगस्त की सुबह जब शंभू कुमार सोकर उठे, तो घर की अलमारी खुली मिली. अलमारी में रखे 1.55 लाख रुपये नकद समेत सोने-चांदी के कई आभूषण गायब थे.

चोरी गये सामान में सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, दो लॉकेट सहित मंगलसूत्र, पोला बाला एक-एक, दो मांगटीका, दो नथ, दो अंगूठी, दो बजरंगबली लॉकेट और 10 बेसर शामिल थे. इसके अलावा चांदी की तीन पायल और पांच चेन भी चोरी हुई थी.

बातचीत के बाद बंद कर दिया मोबाइल

घटना के बाद शंभू कुमार ने अपने भांजे कुंदन के मोबाइल पर संपर्क किया. उससे बातचीत भी हुई, लेकिन बाद में कुंदन ने मोबाइल बंद कर लिया.

भागलपुर और कहलगांव में छापेमारी

मामले की जांच में जुटी नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिहार के भागलपुर और कहलगांव इलाके में छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंदन के साथ उसके दोनों साथियों राहुल और किशन को गिरफ्तार कर लिया.

कुंदन को प्राथमिकी आरोपित के रूप में गिरफ्तार किया गया, जबकि राहुल और किशन की गिरफ्तारी अप्राथमिकी आरोपितों के तौर पर हुई है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की रकम में से एक लाख रुपये भी बरामद किये.

कोर्ट के निर्देश पर तीनों भेजे गये जेल

गिरफ्तारी के बाद नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट से प्राप्त निर्देश के आलोक में तीनों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola