तालाब किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन

महिला का शव बरामद कर पंचनामा करते सोनारायठाढ़ी पुलिस, | Prabhat Khabar Network

देवघर के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में तालाब किनारे एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी। थाना क्षेत्र की कुसुमथर पंचायत के बंदरपहरी गांव स्थित एक तालाब के किनारे शुक्रवार शाम अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी, एएसआई राजू उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया.

एक-दो दिनों से क्षेत्र में भटक रही थी महिला

स्थानीय कुछ लोगों के अनुसार, उक्त महिला पिछले एक-दो दिनों से आसपास के क्षेत्र में भटक रही थी. हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola