10 दिन से गायब रिशु की हत्या, कुएं में मिला शव, उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 4:45 AM

विज्ञापन

भीड़ ने संदेही आरोपित ईदू सहित बंकू के घर पर किया हमला परिजनों के साथ मारपीट कर बंकू की स्कूटी भी फूंक डाला भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज रिशु की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है पुलिस देवघर : 10 दिनों से गायब तीन वर्षीय रिशु का […]

विज्ञापन

भीड़ ने संदेही आरोपित ईदू सहित बंकू के घर पर किया हमला

परिजनों के साथ मारपीट कर बंकू की स्कूटी भी फूंक डाला
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
रिशु की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है पुलिस
देवघर : 10 दिनों से गायब तीन वर्षीय रिशु का शव कालीरखा मुहल्ला स्थित दाल मिल परिसर के सेंचुरिया कुएं से बरामद किया गया. रिशु की हत्या करने के बाद ब्लू साड़ी में तीन पत्थर बांधकर उसके पैर में बांधी गयी थी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के ख्याल से उसका शव कुआं में डाल दिया गया. रिशु के शव मिलने की सूचना पाते ही परिजनों व मुहल्लेवासियों की भीड़ जुट गयी. सभी एक ही बात कह रहे थे कि आखिर इस बच्चे का क्या कसूर था जो, इसे मार डाला. लोग पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. देखते-देखते भीड़ ने उग्र रुप ले लिया व मामले में जेल भेजे गये मुहल्ले के ही ईदू और बंकू गुप्ता को आरोपित बताते हुए आक्रोशित भीड़ आगे बढ़ी.
10 दिन से गायब…
भीड़ ने पहले बंकू गुप्ता के घर पर हमला किया. वहां तोड़फोड़ करते हुए परिजनों के साथ मारपीट की. इस दौरान कुछ ही संख्या में पुलिस मौजूद थी, जो लाचार दिखी. पुलिस की मौजूदगी में कुछ लड़कों ने बंकू के घर से स्कूटी निकालकर जूनबांध तालाब की सीढ़ी पर ले आये और आग लगा दी. इसके बाद भीड़ ईदू के घर पर पहुंचकर हमला कर दिया. कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में लगे थे. इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी एसपी एनके सिंह को दी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी चार्ज कर आक्रोशित भीड़ को खदेड़ना शुरू किया. आधे घंटे में स्थिति पर पुलिस ने काबू पा लिया. समाचार लिखे जाने तक रिशु के हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामले में पुलिस बंकू को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है. रिशु के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया गया. पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. उधर, बंकू के घर पर हुए हमले में सोनी देवी ने अज्ञात 150 लोगों के खिलाफ नगर थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. बताते चलें कि 17 जनवरी को रिशु गायब हुआ था. मामले में उसके पिता कारु तुरी ने अपहरण का एफआइआर दर्ज कराया था. संदेही आरोपित इंदू अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. रिशु की तलाश में खोजी कुत्ता बुलाया गया था. जून पोखर में गोताखोर से खोज करायी गयी थी. मुहल्ले के विभिन्न कुएं, आसपास के तालाब, झाड़ियों व शहर के विभिन्न इलाकों में भी खोज करायी गयी थी. बावजूद रिशु का पता नहीं चल सका था.
हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कुएं में फेंका
घटना दुखद है. बच्चे की निर्मम हत्या क्यों की गयी, कारणों का पता लगाया जा रहा है. संदेही आरोपित ईदू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मामले में एक व्यक्ति का 164 के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा. पूछताछ के लिए ईदू को रिमांड पर लिया जा रहा है. आरोपित को जल्दी सजा मिले, इसके लिए स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा.
– नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola