ePaper

RANCHI : बेटी की गला काटकर पत्नी से बोला : तेरी बेटी नहीं रही, जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो

Updated at : 22 Jun 2018 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : बेटी की गला काटकर पत्नी से बोला : तेरी बेटी नहीं रही, जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक शराबी रिक्शाचालक ने अपनी ही बेटी की टांगी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. बेटी का मर्डर करने के बाद इस शख्स ने अपनी पत्नी से कहा, ‘तेरी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही. मैंने उसे मार डाला. जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो.’ घटना बरियातू थाना […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक शराबी रिक्शाचालक ने अपनी ही बेटी की टांगी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. बेटी का मर्डर करने के बाद इस शख्स ने अपनी पत्नी से कहा, ‘तेरी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही. मैंने उसे मार डाला. जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो.’ घटना बरियातू थाना अंतर्गत स्थित मोरहाबादी के बनिया टोली में हुई. पुलिस लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले गयी है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : डबल मर्डर से दहली झारखंड की राजधानी

पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक शराब पीने का आदी था. शराब पीकर आने के बाद रात में घर में झगड़ा और मारपीट करता था. बेटी को यह पसंद नहीं था और वह उसे ऐसा करने से रोकती थी. गुरुवार की रात को पिता को शराब के नशे में देखा, तो बेटी ने डंडा लेकर दौड़ाया. रिक्शा चालक उस वक्त वहां से भाग गया, लेकिन शुक्रवार की सुबह जब बेटी सो रही थी, टांगी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : हरिहर सिंह रोड में युवक की हत्या, बरियातू रोड जाम

बेटी को मारने के बाद वह अपनी पत्नी के पास गया और बोला कि उसने उसकी बेटी को मार डाला है. अब वह इस दुनिया में नहीं है. पत्नी से इतनी बातें कहने के बाद वह वहां से फरार हो गया. पुलिस हत्यारे रिक्शा चालक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola