Hajipur News : दो मासूम बच्चों की मां का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hajipur News : गले पर निशान मिलने से गहराया विवाहिता की मौत का रहस्य

विज्ञापन

Hajipur News (विनय पटेल) : दो मासूम बच्चों की मां का शव घर में मिला, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर कर रही जांच पटेढ़ी बेलसर(हाजीपुर). बेलसर थाना क्षेत्र के मौना महिमा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है. मृतका की पहचान गांव निवासी राकेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है. सूचना पर बेलसर थाना के एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल टीम को भी सूचना दी गई. बताया गया है कि अंजली कुमारी की शादी करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व हुई थी.

पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

उसे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मृतका के पति का किसी अन्य महिला के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी अंजली को हो गई थी, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होने की चर्चा है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. उन्होंने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अब तक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

Also Read : Hajipur News: नीतीश कुमार ने हाजीपुर के कजरी गांव में किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं से भी मुलाकात

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन