Hajipur News: नीतीश कुमार ने हाजीपुर के कजरी गांव में किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं से भी मुलाकात
Hajipur News: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, परिवार और पार्टी नेताओं से की मुलाकात
Hajipur News: (मनोहर कुमार) पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को हाजीपुर के जंदाहा प्रखंड के कजरी गांव में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
आपके शहर में
परिवार और पार्टी नेताओं से मुलाकात
मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर बातचीत की और उनका सम्मान किया. इस दौरान राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र राम, वैशाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ पटेल, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय गांधी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे.
कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत
जंदाहा के कजरी जाने के दौरान देसरी के गाजीपुर चौक पर स्थानीय विधायक महेंद्र राम, समाजसेवी राजीव पटेल, विमल सिंह, पारसनाथ सिंह, विनोद सिंह, रत्नेश कुमार, शिव शंकर कुमार, उपेंद्र पटेल, वीरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य दर्जनों लोगों ने स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए