30 की उम्र पार करते ही क्यों कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 26 May 2026 2:11 PM

विज्ञापन

30 की उम्र के बाद क्यों कमजोर होती हैं हड्डियां? जानें इसे सुरक्षित रखने का तरीका Ai image

Bone Health: 30 की उम्र पार करते ही सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर भी कई बदलाव शुरू हो जाते हैं. अगर समय रहते सही डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पर ध्यान न दिया जाए तो इसका असर आपकी हड्डियों की मजबूती पर भी दिखने लगता है. ऐसे में कुछ छोटी आदतें आपको लंबे समय तक फिट और एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन

Bone Health: अक्सर हम यह मानते हैं कि हमारी हड्डियां सिर्फ बुढ़ापे में ही कमजोर होती हैं. लेकिन जब बात सच्चाई की होती है तो यह कुछ और ही बताती है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन हमारी हड्डियां 30 की उम्र के बाद ही कमजोर होने लग जाती हैं. जब आप इस उम्र को पार करते हैं तो आपके शरीर में बोन डेंसिटी यानी कि हड्डियों की मजबूती धीरे-धीरे कम होने लग जाती है. बचपन और प्यूबर्टी में आपका शरीर तेजी से नयी हड्डियां बना लेता है, लेकिन जैसे ही आप 30 की उम्र को पार करते हैं यह प्रोसेस काफी हद तक धीमा हो जाता है. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप 30 की उम्र के बाद अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का सही से ख्याल रखना शुरू कर दें. अगर आप इन चीजों का सही से ख्याल नहीं रखते हैं तो आगे चलकर आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. आज की इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि 30 की उम्र के बाद आपकी हड्डियां कमजोर क्यों होने लगती है और आप किस तरह से ऐसा होने से रोक सकते हैं. चलिए जानते हैं.

शरीर में कैल्शियम की कमी बनती है बड़ी वजह

अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें. आपकी हड्डियों को मजबूती देने में कैल्शियम का बहुत ही बड़ा योगदान होता है. जब आपकी उम्र 30 से ज्यादा होती है तो आपका शरीर कैल्शियम का इस्तेमाल पहले की तरह नहीं कर पाता है. अगर आप अपनी हड्डियों को कमजोर होने से बचाना चाहते हैं तो जितनी जल्दी हो सके अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना शुरू कर दें. अगर आपकी डाइट में ये चीजें नहीं होंगी तो आपकी हड्डियां कमजोर होने लग जाएंगी. इसके अलावा आप अगर चाहें तो आपके डॉक्टर से कंसल्ट करके कैल्शियम की गोलियां भी ले सकते हैं.

विटामिन D की कमी भी करती है असर

आपकी डाइट में कैल्शियम की मात्रा चाहे कितनी भी अच्छी हो, लेकिन यह तभी आपके शरीर में सही से काम कर पाएगा जब आप अपने शरीर में विटामिन D का भी सही से ख्याल रखते हैं. आज के समय में हम ज्यादातर समय अपने घर पर बिताते हैं या फिर ऑफिस में काम करते हुए ही हमारी शाम हो जाती है. ऐसा होने की वजह से हम ज्यादा देर तक धूप में नहीं रह पाते हैं. जब आपके शरीर में विटामिन D की कमी होती है तो इससे भी आपकी हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. अगर आपका शरीर हर समय दर्द कर रहा है, आपको थकान महसूस हो रही है या फिर आपके जोड़ों में तेज दर्द हो रहा है, तो ये सभी इसके शुरूआती संकेत हो सकते हैं.

खराब लाइफस्टाइल भी है जिम्मेदार

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन हड्डियों के कमजोर होने के पीछे की सबसे बड़ी कुछ और भी वजहें हैं. इनमें कम फिजिकल एक्टिविटीज करना, एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करते रहना, जरूरत से ज्यादा जंक फूड्स का सेवन करना, स्मोकिंग और ड्रिंकिंग करना सबसे प्रमुख कारणों में से हैं. जब आप एक्सरसाइज या फिर फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करते हैं तो आपकी हड्डियों के साथ-साथ आपके मसल्स भी कमजोर होने लग जाते हैं. इसके अलावा 30 की उम्र के बाद हार्मोन्स में बदलाव होने की वजह से भी ये प्रॉब्लम तेजी से बढ़ने लगती है.

कैसे करें हड्डियों का बचाव?

अगर आप अपनी हड्डियों को लंबे समय तक स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बैलेंस्ड डाइट लेना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना शुरू कर दें जिनमें आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और इस तरह की सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद हों. इसके अलावा हर सुबह उठने के बाद थोड़ी देर धूप में बैठें ताकि आपके शरीर को जरूरी विटामिन D मिल सके. इसके अलावा आपको हर दिन कम से कम 30 से 40 मिनट वॉक, योगा या फिर लाइट एक्सरसाइज भी करना शुरू कर देना चाहिए.

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा हो चुकी है तो अब आपको कोल्ड ड्रिंक, प्रोसेस्ड फूड्स और ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करना कम कर देना चाहिए. इस तरह की चीजों की वजह से भी आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है. इसके अलावा अगर आपको लगातार कमर दर्द, घुटनों में दर्द या फिर काफी जल्दी थक जाने की प्रॉब्लम रहती है तो आपको बिना देरी किये अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. अगर आप समय रहते खुद पर ध्यान देना शुरू कर देते हैं तो हड्डियों से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याओं से खुद को बचाकर रख सकंगे.

ये भी पढ़ें: पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola