पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 May 2026 11:47 AM

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट कौन सी ड्रिंक्स पीएं ? Ai image

Weight Loss Drinks: अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन और पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं, तो सुबह की कुछ हेल्दी आदतें आपके काफी काम आ सकती हैं. कुछ ड्रिंक्स ऐसी होती हैं जो आपके मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने के साथ ही फैट बर्निंग प्रोसेस को भी तेज करने में मदद कर सकती हैं. सही तरीके से इन्हें डाइट में शामिल करके आप खुद में बदलाव महसूस कर सकते हैं.

विज्ञापन

Weight Loss Drinks: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुका है. जब आपका वजन बढ़ता है तो यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ में लेकर आता है. जब आप अपने चारों तरफ नजर घुमाते हैं तो आपको वे लोग आसानी से दिख जाएंगे जो पेट में जमी हुई जिद्दी चर्बी, सुस्ती और बार-बार भूख लगने की समस्या से जूझ रहे होते हैं. अगर आपका भी वजह बढ़ा हुआ है और आप उसे नैचुरली कंट्रोल करके रखना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप हर सुबह खाली पेट अगर पीना शुरू कर दें और आपका मेटाबोलिज्म काफी ज्यादा बूस्ट हो जाएगा. इसके अलावा ये ड्रिंक्स कैलोरीज को आसानी से बर्न करने में मदद करती हैं और साथ ही आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकते हैं. जब आप इन ड्रिंक्स को एक बैलेंस्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और डिसिप्लिन के साथ पीना शुरू करते हैं तो एक ही महीने में आपका 4 से 5 किलो तक वजन आसानी से कम हो सकता है. तो चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हर सुबह पीएं गुनगुना नींबू पानी

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट गुनगुने नींबू पानी को ही माना जाता है. नींबू में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं. वहीं, गुनगुना पानी आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. जब आप गुनगुने पानी को नींबू के साथ पीते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है और इसकी वजह से कैलोरी बर्न करके की सफ्तार भी तेज हो जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या बिना जिम जाए भी बर्न हो सकती है कैलोरी? घर के ये काम आपको बना सकते हैं ज्यादा फिट और एक्टिव

दिन की शुरुआत करें ग्रीन टी के साथ

बढ़े हुए वजन को घटाने की जब बात होती है तो ग्रीन टी का सेवन करना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. ग्रीन टी में आपको बिलकुल ही थोड़ी सी मात्रा में कैफीन मिलता है और साथ ही इसमें कैटेचिन भी पाया जाता है. ये दोनों ही चीजें आपके फैट बर्निंग प्रोसेस को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. जब आप रेगुलर बेसिस पर ग्रीन टी पीना शुरू करते हैं तो देखते ही देखते आपके पेट की चर्बी कम होने लग जाती है. ग्रीन टी पीने से आपका शरीर फ्रेश फील करता है और साथ ही आपका एनर्जी लेवल भी बेहतर होता है. सुबह ब्रेकफास्ट के बाद या फिर जिम जाने से पहले इसके सेवन से आपको सच में फायदा हो सकता है.

जरूर ट्राय करें चिया सीड्स ड्रिंक

आज के समय में सभी हेल्दी चीजें ही खाना चाहते हैं. इसी हेल्दी की कैटेगरी में आते हैं चिया सीड्स. इनमें में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिल जाते हैं. जब आप इसका सेवन करने शुरू करते हैं तो आपका पेट ज्यादा लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. अगर आपको हर थोड़ी देर में भूख लगती है तो इसके सेवन से आप ओवरईटिंग की प्रॉब्लम से बचे हुए रहते हैं. इसके सेवन करने के लिए आपको रात को सोने से पहले एक चम्मच चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रख देना है और अगली सुबह इसमें थोड़ा सा नींबू मिक्स करके इसे पी लेना है. यह ड्रिंक आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है.

एप्पल साइडर विनेगर भी है फायदेमंद

जब बात एप्पल साइडर विनेगर की होती है, तो आज के समय में लोग इसका सेवन करना भी काफी ज्यादा पसंद करने लग गए हैं. इसमें आपको भरपूर मात्रा में एसिटिक एसिड मिल जाता है जो आपकी मदद भूख को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में करके रखने में मदद करता है. अगर आप एक लिमिटेड मात्रा में इसका सेवन करना शुरू कर दें तो आपको अपने बढ़े हुए वजन को घटाने में काफी मदद मिल सकती है. इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करके पी लेना है. आपको इसे कभी भी डायरेक्टली नहीं पीना है क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके दांतों के अलावा आपके पेट को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 चीजें, पहले महीने से ही दिखने लगेगा फर्क

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola