क्या बिना जिम जाए भी बर्न हो सकती है कैलोरी? घर के ये काम आपको बना सकते हैं ज्यादा फिट और एक्टिव

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 19 May 2026 4:03 PM

विज्ञापन

बिना जिम जाए खुद को फिट कैसे रखें? Ai image

Fitness Tips: Fitness Tips: अगर आपके पास भी फिट रहने के लिए अलग से समय नहीं बचता है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. घर के कुछ आसान और हर दिन किये जाने वाले काम भी आपकी बॉडी को एक्टिव रखने और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानिए ऐसे ही कुछ सिंपल लेकिन असरदार फिटनेस टिप्स के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Fitness Tips: आज की इस बिजी लाइफस्टाइल में हर किसी के पास इतना समय नहीं होता कि वह घंटों जिम जाकर वर्कआउट कर सके या फिटनेस के लिए अलग से समय निकाल पाए. खासतौर पर उन लोगों के लिए, जो घर संभालते हैं, अपनी फिटनेस का ध्यान रखना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे रोजाना के घरेलू कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करते हुए भी आप खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं. दरअसल, जब आप ये काम करते हैं, तो आपकी बॉडी लगातार मूवमेंट में रहती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. जरूरत सिर्फ इस बात की है कि आप इन आसान कामों को थोड़ी एनर्जी और सही तरीके से करना शुरू करें.

झाड़ू-पोछा करते समय बढ़ाएं फिजिकल एक्टिविटी

घर पर झाड़ू और पोछा लगाना सिर्फ सफाई करने तक ही सीमित नहीं है. यह आपके शरीर के लिए भी एक जबरदस्त एक्सरसाइज बन सकता है. जब आप झाड़ू लगा रहे होते हैं, तो बार-बार एक तरफ से दूसरे तरफ चलना, सामने की तरफ झुकना और बार-बार हो रहे हाथों के मूवमेंट से आपके शरीर की कुछ मसल्स एक्टिव हो जाती हैं. वहीं, जब आप घर पर पोछा लगा रहे होते हैं, तो इस दौरान आपके कमर, हाथ और पैरों पर काफी जबरदस्त असर पड़ता है. अगर आप इस सिंपल से काम को भी थोड़ी तेजी से और लगातार करते रहते हैं, तो इससे आपका शरीर ज्यादा कैलोरीज बर्न करने लगता है.

ये भी पढ़ें: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 चीजें, पहले महीने से ही दिखने लगेगा फर्क

सीढ़ियां चढ़ना-उतरना बन सकता है आसान वर्कआउट

अगर आपके घर पर या फिर आप जिस जगह पर सीढ़ियां हैं, तो यह भी आपके लिए एक फ्री का वर्कआउट साबित हो सकता है. जब आप बार-बार सीढ़ियां चढ़ते और उतरते हैं तो आपके पैरों के मसल्स मजबूत होने लगते हैं. इसके अलावा आपके हार्ट भी पहले की तुलना में ज्यादा एक्टिव हो जाता है. जब आप लगातार सीढ़ी चढ़ते और उतरते हैं, तो यह आपके शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरीज को तेजी से बर्न करने में मदद करता है. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो फर्स्ट या फिर सेकंड फ्लोर तक चढ़ने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल कम करें और इसकी जगह पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका स्टैमिना धीरे-धीरे बेहतर होने लग जाता है.

किचन में काम करते समय भी खुद को रखें एक्टिव

अक्सर हमारी यह आदत होती है कि हम किचन में काम करते समय लगातार एक ही जगह पर खड़े रहते हैं. ऐसा होने की वजह से भी आपका शरीर कुछ ही देर में थक जाता है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप खाना बनाते समय भी थोड़ी बहुत मूवमेंट करते रहें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका शरीर पहले की तुलना में ज्यादा एक्टिव रहने लग जाता है. उदहारण के लिए, जब आप सब्जी के पकने का इंतजार कर रहे हों. तो इस दौरान थोड़ी सी वॉक करें या फिर लाइट स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा आपके लिए एक सही पोस्चर में खड़े रहना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. जब आप सही तरीके से खड़े होते हैं तो आपके कमर और गर्दन पर प्रेशर कम पड़ता है.

ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सावधान

गार्डनिंग से मिल सकता है फिटनेस और रिलैक्सेशन

अगर आपको गार्डनिंग करने का शौक है तो आप इसका भी फायदा अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए उठा सकते हैं. हर दिन पौधों में पानी देना, मिट्टी को बदलना, गमलों को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह पर रखना, आपके शरीर को फिट और एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं. जब आप गार्डनिंग करते हैं तो आपके शरीर में अच्छी-खासी मूवमेंट होती है. इस मूवमेंट से आपके शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरीज को बर्न करने में मदद मिलती है.

म्यूजिक के साथ करें घर के सारे काम

अगर आपको अपने ही घर के कामों को करने में बोरियत होती है, तो आप इन्हें ज्यादा मजेदार बनाने के लिए म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं. एक लाइट और एनर्जेटिक म्यूजिक अपने स्मार्टफोन या फिर प्लेयर पर चला लें. इस तरह का म्यूजिक आपको ज्यादा एक्टिव होकर कामों को करने में मदद करता है. कई बार तो लोग कामों को करते हुए डांस या फिर फास्ट मूवमेंट भी करने लगते हैं. ऐसा करने से शरीर की एक्टिविटी लेवल बढ़ जड़ जाती है. इसके अलावा बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक कामों को जल्दी खत्म करने में और थकान को दूर रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola